Mahashivratri: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने निकाली शोभायात्रा

Maha Shivratri: शिव के गुणों और कर्तव्यों की विशालता से लोगों को रूबरू कराने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya) की ओर से शनिवार को नरेला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शिव की जीवनी पर आधारित विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Maha Shivratri
Maha Shivratri


ब्रह्माकुमारी केंद्र नरेला की संचालिका बी. के गीता बहन ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर गांजा, भांग और मद्यपान करने की परंपरा गलत है। वास्तव में वर्तमान समय में ज्योति बिंदु स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव अवतरित होकर मनुष्यत्माओं को जीवन को नर्क बनाने वाले 5 विकारों को छोड़ने का संदेश दे रहे हैं। पांच मनोविकारों का परित्याग करने से जीवन में संस्कारों का दिव्यकरण होता है। मनुष्य देवतुल्य बन जाता है।




बी.के निरंजन  ने बताया कि ब्रह्माकुमारी अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था है। इसका मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान है। संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ से गैर सरकारी सदस्य के रूप में पंजीकृत है। रैली में पूरे जिले से पधारे संस्था से जुड़े सदस्य सम्मिलित हुए। पर्चे इत्यादि का वितरण करके लोगों के जीवन में ईश्वरीय ज्ञान और राज्योग को अपनाकर जीवन को तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया।




शोभायात्रा के दौरान संस्था के सदस्यों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों को ईश्वरीय संदेश एवं निमंत्रण पत्र दिया। शोभायात्रा में बी.के निरंजन, बी.के अशोक कुमार, केशरानी, निलदमन खत्री, बी.के विकास भाई, आदि शामिल थे।


ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन
ड्रीम सोशल वेलफेयर कौशल विकास संगठन



बाकी खबरों के लिए  🔔  जरूर दबाएं   


नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए  Facebook,   InstagramTelegramDailyhuntLinkedin,Quora   TwitterGoogle News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें

0/Post a Comment/Comments